मनोरंजन

‘प्रतिज्ञा’ में ठाकुर सज्जन सिंह की भूमिका निभाने वाले अभिनेता का निधन

बॉलीवु़ड और छोटे पर्दे में अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वाले प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम श्याम का निधन हो गया है। बता दें कि वो ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ से फेमस हुए थे। उन्होंने ठाकुर सज्जन सिंह की भूमिका निभाई थी। जानकारी मिली है कि अनुपम पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे।

जानकारी मिली है कि मल्टिपल ऑर्गन फेलियर की वजह से अनुपम श्याम का निधन हुआ है। उनकी उम्र 63 साल थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुपम श्याम को कई बीमारियां थी। अभिनेता मुंबई में स्थित लाइफ़ लाइन हॉस्पिटल में अपना इलाज करवा रहे थे। तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें आईसीयू में रखा हुआ था, जहां रविवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। बता दें कि पिछले साल भी अनुपम अपनी बिगड़ी तबीयत को लेकर सुर्खियों में आए थे। वो किडनी की समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे। तब उनके भाई ने आर्थिक मदद की अपील की थी और इंडस्ट्री की हस्तियां उनकी मदद के लिए आगे भी आईं। उस समय अभिनेता की हालत खराब थी।उनके पास इलाज के लिए पैसे तक नहीं थे।

गौरतलब अनुपम श्याम तबीयत ठीक होने के बाद फिर से काम पर लौट गए थे। उन्होंने ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा सीजन 2’ की शूटिंग कर ली थी। उन्होंने डायलिसिस के नियमित तौर पर अस्पताल जाना होता था। ऐसे में वह शूटिंग पूरी करने के बाद सप्ताह में 3 बार हॉस्पिटल डायलिसिस के लिए जाने थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button