Dehradun

16 जुलाई को निकाली जाएगी श्री श्री जगन्नाथ जी रथ यात्रा

देहरादून। आज दोपहर 12 बजे उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में शक्तिपुत्र डॉ सुबास चंद्र शतपथी
मुख्य संचालन एवं संजय कुमार गर्ग, प्रमोद मित्तल अध्यक्ष ने बताया कि देहरादून में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आगामी 16 जुलाई को श्री श्री जगन्नाथ पुरी जी मंदिर ओडिसा की तर्ज पर अपनी देवभूमि बद्री केदार उत्तराखंड देहरादून में 29वी गुड़ींचा विश्व विख्यात श्री श्री जगन्नाथ जी रथ यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि विगत लगभग 15 दिनों से अस्वस्थ अपने कक्ष में विराजमान श्री श्री जगन्नाथ जी के आज सायं काल में पूजा अर्चना के पश्चात कपाट खोले जाएंगे कपाट खुलने के पश्चात प्रभु अपने भक्तों को नवयौवन स्वरूप में दर्शन देंगे उनकी दशावतार आरती होगी।
प्रेस वार्ता में अवगत करवाया गया कि कार्यक्रमानुसार सर्वप्रथम श्री राम मंदिर दीप्लोक कॉलोनी बल्लूपुर रोड देहरादून में विराजमान मूर्तियों का अभिषेक वेद मंत्रों द्वारा शक्तिपुत्र डॉ सुबास चंद्र शतपथी जी एवं पंडित श्री पुरुषोत्तम डिमरी जी द्वारा मंगल स्नान प्रातः 7:30 बजे किया जाएगा। इसके पश्चात छेनापटटा किया जाएगा। छेनापटटा के उपरांत श्री जगन्नाथ पुरी जी की भांति प्रभु की सामूहिक दशावतार आरती होगी। दशावतार आरती होने के पश्चात प्रतिमाओं के आलट, चामर, हरि नाम संकीर्तन और हरी बोल के जोरदार जय घोष साथ प्रातः 8:30 बजे घाड़ी पहुंडी विजे किया जाएगा। इसके पश्चात कर्मश श्री सुदर्शन जी, श्री बलभद्र जी, श्री सुभद्रा जी और श्री श्री जगन्नाथ जी को पंहुडी विजे (चला चला कर ) सुसज्जित रथ की तीन बार प्रदक्षिणा करवा कर नंदी घोषरथ में विराजमान किया जाएगा। प्रातः 9:00 बजे उत्तराखंड राज्य के राजा अथवा मुख्यमंत्री या उनके द्वारा नामित पदाधिकारी प्रतिनिधि सांसद जनपद देहरादून के प्रथम व्यक्ति महापौर आदि जो भी उपलब्ध रहेंगे तथा तथा सारथी मनीष अरोड़ा आदि मंदिर के अध्यक्ष एवं कमेटी परंपरा अनुसार छहरा पहरा करने के पश्चात, गणमान्य उपस्थित जनपद देहरादून की तमाम धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि व विष्णु प्रेमी श्रद्धालुओं द्वारा जोरदार हरि बोल का जय घोष हरि नाम संकीर्तन आदि के साथ रथ खींचने प्रारंभ होगा।
रथ यात्रा के प्रारंभ होने के पक्ष कृष्ण नगर चौक पर श्री स्थित श्रीराधे कृष्ण मंदिर जो प्रभु की गुड़ींचा मौसी का घर भी कहा जाता है, वहां यात्रा का रथ यात्रा की परंपरा अनुसार पहला पड़ाव होगा जहां प्रभु का पूजन अर्चन किया जाएगा और उनको श्रृंगार माल्यार्पण अलंकार वस्त्र आदि की सामग्री भेंट कर मिष्ठान फल आदि का भोग लगा कर रथ यात्रा में उपस्थित भक्तों का भव्य स्वागत किया जाएगा।
रथ यात्रा श्री राम मंदिर से प्रारंभ होकर कृष्ण नगर चौक से बिंदाल पुल, वहां से कनॉट प्लेस, घंटाघर से घूम कर पलटन बाजार, धामा वाला वहां से भारतीय साड़ी के पीछे रामलीला बाजार, मां शाकंभरी जी मंदिर तिलक रोड चौक, साईं मंदिर तिलक रोड से होते हुए पुनः बिंदाल पुल चौक से कनॉट प्लेस होते हुए श्री राम मंदिर में विश्राम लगी।
इस बार प्रभु के सारथी के रूप में दिल्ली के मनीष अरोड़ा जी को सारथी बने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
मंदिर में होगी अद्भुत लीला
यात्रा जब श्री राम मंदिर पहुंचती है वहां पर लक्ष्मी माता प्रभु से अपनी हल्की-फुल्की लीला के रूप में नाराजगी व्यक्त करती हैं कि आप तो घूम आए मुझे नहीं ले गए इस पर श्री श्री जगन्नाथ जी के वंदापना के रूप में उन्हें समझाते हैं बाद में उन्हें पहुंडी विजे कराकर चारों प्रतिमाओं को कक्षा में रत्न सिंहासन में आरोहण किया जाता है। ननिहाल के फल मिठाई का वितरण किया जाएगा सांय काल में लगभग 7:30 बजे प्रभु की दशावतार आरती की जाएगी। इस अवसर पर श्री राम मंदिर से प्रमोद गुप्ता अध्यक्ष, सुनील शर्मा सचिव, जेएस चुग उत्सव मंत्री, सुनील गोयल कोषाध्यक्ष एसके गांधी, उपाध्यक्ष सुशील बग्गा, प्रचार मंत्री अनिल बंगा, सह सचिव शंकर थापा, भंडार पाल, तरुण सक्सेना, आरके गुप्ता, नारायण दास अरोड़ा और बालेश गुप्ता प्रवीण गुप्ता, विक्की गोयल, सुधीर गुप्ता, मनमोहन सिंह, अश्वनी जैन, कल्याण चक्रवर्ती, मनीष मौर्य, अनुराग गुप्ता, संजीव गोयल, विक्की गोयल, सुधीर गुप्ता व अन्य बहुत से सम्मानित व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button