ChamoliDehradun

चारधाम यात्रा-2026 का हुआ भव्य आगाज

चमोली। उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध धाम श्री यमुनोत्री व गंगोत्री के कपाट शुभमुहूर्त पर खुल गए हैं। देवभूमि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा-2026 का शुभारंभ हो गया है, कपाटोद्घाटन के अवसर पर हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं द्वारा मां गंगा एवं यमुना जा के दर्शन किये गये हैं।
मां गंगा की उत्सव डोली जलसा के साथ कल मंगलवार को अपने शीतकालीन प्रवास मुखवा गांव से प्रस्थान तथा रात्रि विश्राम भैरोघाटी में करने के उपरांत आज प्रातः गंगोत्री पहुंची। अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त अपराह्न 12 बजकर 15 मिनट पर पूजा अर्चना व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं।
वहीं मां यमुना जी की डोली आज प्रातः अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली(खुशीमठ) से शनिदेव महाराज की अगुवाई में कालिन्दी पर्वत की तलहटी में स्थित यमुनोत्री धाम पहुंची। श्री यमुनोत्री धाम पर वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान के साथ तीर्थ पुरोहितों के द्वारा अक्षय तृतीया के अभिजीत मुहूर्त अपराह्न 12 बजकर 35 मिनट पर धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं।
इस शुभ अवसर पर गंगोत्री धाम पर मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी, विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान, जिलाधिकारी उत्तरकाशी प्रशान्त कुमार, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी सुश्री मुक्ता मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार, एसडीएम भटवाडी सुश्री शालिनी नेगी, पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, पुलिस उपाधीक्षक रविकांत सेमवाल, प्रभारी निराक्षक हर्षिल प्रदीप तोमर, प्रभारी निरीक्षक मनेरी दीपक नौटियाल, चौकी प्रभारी गंगोत्री प्रमोद उनियाल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य लोग, मन्दिर समिति गंगोत्री के पदाधिकारी, तीर्थ पुरोहित एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजुद रहे।
वहीं यमुनोत्री धाम पर मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शांतनु परासर, उप जिलाधाकारी बडकोट बृजेश कुमार तिवारी, प्रभारी निरीक्षक बडकोट श्री सुभाष चन्द्र, निरीक्षक श्री लाखन सिंह, श्री देवेन्द्र असवाल, चौकी प्रभारी यमुनोत्री श्री नवीन बिजल्वाण सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य लोग, मन्दिर समिति यमुनोत्री के पदाधिकारी, तीर्थ पुरोहित एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजुद रहे।
गंगोत्री व यमुनोत्री धाम यात्रा पर उत्तरकाशी पुलिस सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत करती है, आपकी सरल,सुगम एवं सुरक्षित यात्रा हेतु हम सदैव तत्पर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button