Dehradun

लोक गायिका श्रीमती रिंकू राणा का सड़क दुर्घटना में निधन

Dehradun. थारू जनजाति की लोक गायिका श्रीमती रिंकू राणा जी का एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है, इस दुखद घटना की खबर से मन अत्यंत व्यथित और शोकाकुल है। इस दुःखद घड़ी में हम सभी, उनके परिजनों के साथ हैं और परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें,एवं परिजनों को यह दारुण दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कि थारू जनजाति की प्रसिद्ध लोक गायिका रिंकू राणा के सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
लोकसंस्कृति और लोकसंगीत के संरक्षण में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने अपने गीतों के माध्यम से थारू समाज की समृद्ध परंपराओं और संस्कृति को व्यापक पहचान दिलाई।ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों, प्रशंसकों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button