Pithoragarhउत्तराखंडक्राइमखबरेहेल्थ

दरांती से भाई को काट डाला इस दरिंदे ने अब पुलिस की गिरफ्त में

पिथौरागढ़

 

स्वयं के चचेरे भाई के सिर पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या करने वाले अभियुक्त को कोतवाली जौलजीबी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

दिनांक- 17.02.2023 को वादी  नेत्र सिंह पुत्र  मथुरा सिंह, निवासी- चिफलतारा थाना जौलजीबी जिला पिथौरागढ़ द्वारा स्वयं के लड़के नारायण सिंह की उन्ही के भतीजे हयात सिंह पुत्र अरमा सिंह ने दराती (आसी) से सिर में मारकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में कोतवाली जौलजीबी में तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर कोतवाली जौलजीबी में अभियुक्त हयात सिंह के विरुद्ध धारा 302 भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़,  लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक जौलजीबी,  अशोक कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। पुलिस टीम त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 17.02.2023 को ही अभियुक्त हयात सिंह पुत्र अरमा सिंह, निवासी- चिफलतारा जौलजीबी उम्र 32 वर्ष को कौली कन्याल पुल, जौलजीबी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

 

1- प्रभारी निरीक्षक कोत0 जौलजीबी-  अशोक कुमार
2- का0 हरीश सिंह
3- का0 दीपक कापड़ी
4- का0 अशोक कुमार
5- का0 प्रमोद बसेड़ा

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button