उत्तराखंडखबरेदुनियादेशपॉलिटिकलराजनीतिविदेश

अफगानिस्तान से उत्तराखंड लौटेंगे सभी उत्तराखंड निवासी, सीएम धामी ने अजीत डोभाल से की बात

देहरादून: तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर कब्जा किए जाने के बाद माहौल में अराजकता घुल गई है। हर तरफ भगदड़ मची हुई है। लोग डरे हुए हैं। देश छोड़ कर जाने की होड़ लगी हुई है। उत्तराखंड में भी इसे लेकर टेंशन कम नहीं है। वहां फंसे 110 नागरिकों की सुरक्षा के लिए अब सीएम धामी आगे आए हैं।

दरअसल उत्तराखंड से भी काफी नागरिक नौकरी के सिलसिले में अफगानिस्तान गए हुए हैं। जिसमें ज्यादातर तो पूर्व सैनिक ही हैं। जो वहां विभिन्न कंपनियों की ओर से दूतावासों में सुरक्षा दे रहे थे। हालांकि कुछ लोग वापिस भी लौटे हैं लेकिन काफी परिवार अब भी ऐसे हैं जो परिजनों का इंतजार कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अफगानिस्तान में फंसे उत्तराखंड के 110 मूल निवासियों को वापिस लाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए इन सभी के नाम विदेश मंत्रालय को भेजे गए हैं। इसके अलावा सीएम धामी ने रक्षा मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से फोन पर वार्ता भी की। सीएम धामी ने खुद बताया कि उत्तराखंड वासियों की सकुशल वापसी के लिए वह प्रयासरत हैं। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा इन मामलों में बेहद अनुभवी देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी बातचीत की है।

मुख्यमंत्री धामी ने परिवारों की चंता को समझते हुए कहा कि एक-एक उत्तराखंड वासी को अफगानिस्तान से सकुशल वापिस लाया जाएगा। हम लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में हैं। केंद्र सरकार लगातार अफगानिस्तान से भारतीयों को लाने में लगी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button