उत्तराखंड

उत्तराखंड: इन दो जिलों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट, इस दिन बर्फबारी के आसार

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार मैदानों में घना कोहरा छाया रह सकता है। खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

25 दिसंबर को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक के चलते हल्की वर्षा और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर हिमपात हो सकता है। तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है। इसके बाद नए साल की शुरुआत तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button